गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

जनपद में मौसम ने ली करवट,सुबह 4 बजे से झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में सोमवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 4 बजे से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। लगातार बारिश के चलते जिले का तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार, बारिश शुरू होने के पहले दो घंटे में ही 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। झमाझम बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग ने गोंडा के लिए अगले तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। खरीफ सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के खेतों में नमी बढ़ने से धान सहित अन्य फसलों की बुवाई आसान होगी,वहीं सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग की सभी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button