गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पहली बारिश में उखड़ी सड़कें, गड्ढों और जलभराव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

पुरैना बाजारदृमोछद्धार व मन्नीटाड़दृखानपुर मल्लोह मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज, बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावों के बीच विकास खंड विशेश्वरगंज क्षेत्र की दो प्रमुख संपर्क सड़कों की बदहाली ने इन दावों की पोल खोल दी है। पहली ही बारिश में पुरैना बाजारदृमोछद्धार संपर्क मार्ग तथा मन्नीटाड़दृखानपुर मल्लोह मार्ग जगह-जगह उखड़ गए हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, पुरैना बाजार से मोछद्धार जाने वाले संपर्क मार्ग पर हाल ही में गिट्टी लेपन का कार्य कराया गया था, लेकिन पहली बारिश में ही सड़क की परत उखड़ गई और मार्ग कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया। इसी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मदेव बाबा मंदिर में प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही प्रतिवर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन भी होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।वहीं मन्नीटाड़ चौराहे से खानपुर मल्लोह जाने वाले मार्ग की हालत भी अत्यंत दयनीय हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।सोमवार को दोनों मार्गों की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत, निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच तथा दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।विरोध प्रदर्शन में प्रदीप कुमार पाठक, शोभा राम विश्वकर्मा, राजन पाठक, वीरेंद्र कुमार पाठक, नागेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार पाठक, मनोज कुमार पाठक, बालकराम यादव, अजीत पाण्डेय, लल्ला बाबा, लालमणि, धर्मेंद्र पाल, ननकऊ, सन्ने बाबा, दिनेश कुमार, विकास द्विवेदी, राममूर्ति, अजय गोस्वामी, कमलेश सोनी, पवन कुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा, धनलाल विश्वकर्मा, सतीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button