उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डुमरियागंज क्षेत्र में खाद का संकट गहराया, किसानों ने मचाया हाहाकार

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल के रूप में शामिल धान की रोपाई के बाद अब उसमें खाद डालने की आवश्यकता है, लेकिन तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के सहकारी समितियों अलावा व प्राइवेट दुकानों पर उर्वरकों (खाद) का टोटा है। उर्वरकों (खाद) के लिए क्षेत्रीय किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि किसानों को खाद लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। डुमरियागंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित सहकारी समितियों पर इन दिनों खाद नदारद है। क्षेत्र के गुलजार अहमद, रक्षाराम यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, शिवम पाण्डेय आदि ने बताया कि धान की रोपाई लगभग समाप्त हो चुकी है लेकिन यूरिया सहित डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है।




