गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर भाजपा बर्डपुर मण्डल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बर्डपुर मण्डल के शक्ति केंद्र व बूथों पर चलाया गया अभियान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के कई शक्ति केंद्र एवं बूथों पर मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की टोलिया के साथ क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर अमृत कलश में घरों से चावल एवं मिट्टी एकत्रित कर माटी को नमन वीरों को अभिनन्दन के साथ देशभक्ति की अलख जगाई। इसी क्रम में रविवार को मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अगुवाई में नगर पंचायत कपिलवस्तु के आर्यनगर, शास्त्रीनगर, सुद्दोधननगर, बाल्मिकी नगर, गांधीनगर आदि वार्डों में संपर्क लोगों से चावल एवं मिट्टी एकत्रित किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि संगठन नेतृत्व के आह्वाहन पर माटी को नमन वीरों को अभिनन्दन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मण्डल के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में चावल तथा प्रत्येक गांव में अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित करते हुए नमन किया जा रहा। जिसे देश की राजधानी दिल्ली में अमृत वाटिका के निर्माण में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की उक्त कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता सहित अमजनमानस में देश भक्ति के प्रति एक अमिट अलख जागृत हो रही है जो देश की एकता और अखंडता के लिए मिशाल होगी। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक विवेक गोस्वामी, भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित उपाध्याय, जी०प०स० सबलू साहनी, व्यापार प्रकोष्ठ के फूलचन्द्र जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष विवेक गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय,भाजपा नेता सुनील जयसवाल सहित विनय राव, राकेश कन्नौजिया, बाल गोविंद दुबे, गिरजेश कुमार रणजीत चौधरी, राकेश कुमार, जयप्रकाश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button