भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बीजेपी पदाधिकारियों को किया सम्मानित
भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करता है- श्याम जायसवाल

पकड़ीबाजार/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा अन्तर्गत स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर बुढ़नईयां पकड़ी बाजार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल पकड़ी बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता मण्डल में निवास करने वाले जिला अथवा क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह मण्डल अध्यक्ष पकड़ी अरविन्द चौधरी द्वारा रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने वहां उपस्थित सभी से परिचय प्राप्त किया। वहीं श्याम जायसवाल ने बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्याम जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है। हम सब मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ायेंगे। भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करता है। भाजपा कार्यकर्ता की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्य से है। उन्होंने कहा कि आप सभी को हृदय से आभार व धन्यवाद देता हूँ। आप लोगों ने इस कार्यक्रम मुझे इतना मान सम्मान दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पकड़ी अरविन्द चौधरी व संचालन मण्डल महामंत्री पकड़ी सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर गौरी शंकर पाण्डेय, परशुराम जायसवाल, विन्दनाथ चौधरी दिवाकर मिश्रा, नीरज सिंह, रामबरन यादव, सुभाष जायसवाल, अशोक कुमार दूबे, सुमन, ज्ञानदास, प्रधान नकछेद, ज्ञानदास गौतम, मनीराम मौर्या, रामलाल, कन्हैया निषाद, सुमन भारती, दिवाकर मिश्रा, हनुमान तिवारी, धीरज अग्रहरी, नीरज सिंह, विनोद उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, पारस जायसवाल, राजेन्द्र लाला सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।




