गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सभी दुकानें नवनिर्मित बूचड़ मण्डी/मीट काम्प्लेक्स में अविलम्ब जायें

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में कस्बे के अन्दर मीट-मांस खुलेआम बेचने को लेकर किये गये आवाहन पर शुक्रवार को समस्त हिन्दू जनमानस का एकत्रीकरण हुआ। संज्ञान में आया की परमपूज्य मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए शासन व प्रशासन ने मीट-मांस की दुकान सावन माह पर आज पूर्णतया बन्द करवाया है। शासन व प्रशासन से अनुरोध किया कि इसकी पुनरावृत्ति न हो। सभी दुकानें नगर पंचायत शोहरतगढ़ द्वारा नवनिर्मित बूचड़ मण्डी/मीट काम्प्लेक्स में अविलम्ब जायें। शासन प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया। जिसमें राजेन्द्र बाबा, शिवशक्ति शर्मा, शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, राम सेवक गुप्ता, किशोरी लाल, रामू कसौधन, महेश कसौधन, दिलीप वर्मा सहित सनातनी लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!