गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

उसका बाजार : ब्लॉक परिसर से संपूर्ण अभियान की निकली रैली

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अनिशी मणि पाण्डेय के द्वारा आकांक्षी ब्लॉक एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहद संपूर्ण अभियान की रैली निकाली गई। ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों की बैठक एवं स्टाल लगाए गए। 4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा हुआ।

सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार लोगो को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कहा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया। आकर्षक स्टाल भी सजाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान, बीईओ महेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्भय सिंह, एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता सहित शशि जायसवाल, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button