पुलिस ने चोरी, नकबजनी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु आपरेशन आल आउट के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की किया चेकिंग

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में सोमवार की रात्रि को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा ष्आपरेशन आल आउटष् के तहत ठण्ड के मौसम में चोरी, नकबजनी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिह्नित हॉट स्पाट एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की चेकिंग किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इस अभियान में संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं उनकी टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग महत्वपूर्ण प्वाइन्ट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों के सभी दस्तावेजों की सघन जांचकर ठण्ड के मौसम में सक्रिय होने वाले चोर-उचक्कों, नकबजनी करने वाले गिरोहों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान लोगों से अपील भी किया कि वे अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने या डॉयल-112 पर दें।




