उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बांसीपुलिस नें बचाई नदी में छलांग लगाने वाले युवक की जान

बांसी। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने राप्ती में छलांग लगा दी। उसे देख फायर सर्विस का एक जवान नदी में कूद गया और उसे बचा लिया। लोग उसकी बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं। राप्ती में सोमवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा दी, जिसे देख वहां मौजूद फायर सर्विस के जवान अरविंद कुमार, नंद कुमार ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने डूबते युवक को बचा लिया। इसके बाद टेंपो में लादकर पीएचसी बांसी ले आए। वहां पहुंचने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम सुमित कुमार है।




