गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बागेश्वरी धाम के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी में गोली लगने से मौत

सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शिवनगर डिंडई के धौरहरा गांव में स्थित बागेश्वरी धाम के पुजारी बाबा सरयू दास की संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। वहीं मंदिर में स्थित कमरे का दरवाजा तोड़कर पुजारी बाबा सरयू दास का शव निकाला गया। घटना शनिवार के अपराह्न 2ः30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। पुजारी बाबा सरयू दास का सेवादार चाय बना रहा था, गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचा तो देखा तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। बागेश्वरी धाम के पुजारी बाबा सरयू दास की गोली लगने से मौत की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गई। आपको बता दें कि पुजारी बाबा सरयू दास चित्रकूट से 7 वर्ष पहले आकर मंदिर को विकसित किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!