गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का हुआ गठन, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये संदीप

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर बहुप्रतीक्षित रविवार को सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ सिद्धार्थनगर बोर्ड का गठन हुआ साथ ही बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूरे जिले से मिष्ठान व्यापारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णा स्वीट्स के मालिक कृष्णा कुमार को संरक्षक, सन्दीप मोदनवाल को जिला अध्यक्ष, आशीष मोदनवाल को जिलामहामंत्री, वही जिला उपाध्यक्ष अनूप मोदनवाल, कोषाध्यक्ष रवि मोदनवाल, सचिव डॉ मंजीत मोदनवाल, संगठन मंत्री मनीष मोदनवाल, मंत्री राहुल जायसवाल, मीडिया प्रभारी जय प्रकाश को मनोनीत किया गया। बैठक में मिष्ठान व्यापारियों की समस्याओं से सम्बंधित बातों पर विस्तृत चर्चा की गई, तथा यह निर्णय हुआ कि सभी पदाधिकारियों की टीम सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर व्यापारियों के समस्याओं से निजात दिलाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन बहुत जरूरी था। बैठक में लोगो के हेल्थ बीमा, श्रम विभाग में पंजीयन इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से अमरदीप मोदनवाल, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अमन मोदनवाल, रविशंकर गुप्ता, शुभम मोदनवाल, प्रशांत कुमार, रंजीत कुमार, गंगा प्रसाद मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विश्वनाथ मोदनवाल, आयुष मोदनवाल, लव कुमार मोदनवाल, धर्मेंद्र मोदनवाल, बैजनाथ मोदनवाल, कन्हैया मोदनवाल, सहित भारी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!