गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डम्पर से कुचलकर हो रही कुत्तोंकी मौत, ग्रामीणों में आक्रोश भय का माहौल

इन बेकाबू डम्परों से बचे हैं ग्रामीण, बेजुबान जानवरों की मौत तो आम बात है

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले में डम्पर से कुचले जाने के चलते हुई कुत्ते के मौत से जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बिहरी गांव के पास सड़क पर बेजुबान कुत्ते को अज्ञात डम्पर ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद डम्फर चालक बेजुबान की जान बचाने के बजाय आते जाते कई बार कुचला, जिससे बेजुबान के चीथड़े उड़ गयें। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मिट्टी लदी डम्फर को इस लिए रोककर घेर लिया कि ओवर स्पीड जा रही डम्फर के कुचलने से कुछ महिलाएं बाल-बाल बच गई। इसी बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें हादसे के बाद रात्रि में सड़क पर मिट्टी लदी डम्फर को ग्रामीणों ने घेर रखा है। बर्डपुर से अलीगढ़वा की तरफ जा रही बिहरी गांव के पास शुक्रवार रात्रि 6रू 30 बजे एक तेज रफ्तार डम्पर ने सड़क पर कुत्ते को कुचल दिया। जब गांव के लोगों ने बेजुबान का यह हाल देखा तो आक्रोशित हो गयें और मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गयें। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कोई नयी बात नहीं है। इन कुत्तों को अवैध खनन के काम में लगे डम्पर वालों ने रात्रि में कई कुत्तों को कुचला है। अक्सर रात्रि में ही तेज डम्पर दौड़ती नजर आती हैं। गनीमत रही की रोड किनारे जा रही माहिलाएं बाल-बाल बची है, नहीं तो आज अनर्थ हो जाता। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इन डम्परों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान जानवर तो आयें दिन इन तेज रफ्तार गाड़ियों का शिकार बनते रहते हैं। यही वजह है कि ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!