पयागपुर में ‘पावर शो’बना- विधायक सुभाष त्रिपाठी का जन्मदिन
आतिशबाजी-डीजे और नारों से गूंज उठा पयागपुर विधानसभा

पयागपुर/बहराइच। बुधवार को पयागपुर विधानसभा में विधायक सुभाष त्रिपाठी का जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं रहा। सुबह से देर रात तक जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार, फूलों की बौछार, आतिशबाजी, और डीजे की धुन पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने पूरे इलाके को भगवा रंग में रंग दिया। हजारों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी नारों से आसमान गूंजाते दिखे- त्रिपाठी जी आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं। समारोह में कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, उमाशंकर तिवारी,सुषमा चौधरी, ब्लाक प्रमुख गण अजीत प्रताप सिंह,विपेन्द्र वर्मा,संजय जयसवाल,सन्दीप सिंह,राकेश पाण्डेय, पूर्व प्रमुख विजय शेखर सिंह,सचिदानंद पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित,डा महेन्द्र पाठक,हरेन्द्र विक्रम सिंह, संजय राव निशंक त्रिपाठी सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रैकवार प्रमोद पांडे संतोष गौतम विष्णु दयाल चौहान रामनिवास निषाद, सत्य प्रकाश सिंह सत्या आनंद पाण्डेय के साथ बीजेपी का पूरा कुनबा शक्ति प्रदर्शन में डटा दिखा।
जन्मदिन का यह जश्न सिर्फ एक उत्सव नहीं रहा – यह पयागपुर की सियासत में भाजपा के दमदार ‘पावर शो’ का खुला ऐलान बन गया।




