गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस में शिक्षकों ने साझा किया अपने अनुभव

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफ.एल.एन एवं एन.सी. ई.आर. टी. पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जारी है यह प्रशिक्षण फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी के तहत दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य 3 से 8 वर्ष के बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणित का कौशल विकसित करना है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया , प्रशिक्षण में एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों और संदर्शिकाओं के उपयोग की जानकारी दी गयी चतुर्थ दिवस में एस आर जी अंशुमान सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निपुण लक्ष्य एप एवं कक्षा 4 और 5 के लिए पिछली कक्षाओं की पुनरावृत्ति से जुड़ी 42 दिवसीय शिक्षण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की । इस दौरान सन्दर्भदाता ए आर पी आनंद प्रकाश गौण, प्रवीण कुमार यादव, सतेंद्र, रॉबिन,मनोज यादव व प्रतिभागी प्रदीप मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी,अमित कुमार , लोरिक यादव, अर्चना गुप्ता, चेतन मणि त्रिपाठी, धनुषधारी मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, कविता यादव, मीनू पांडेय, लाल बहादुर, लवकुश पांडेय, कल्पना रावत, मोहम्मद जावेद, मनमोहन, निर्मला पाल, प्रभु दयाल, पिंटू कुमार, विनीता कुमारी पाठक, राजीवधर द्विवेदी, रजनीश सिंह, राम सिंह, राम बहादुर, रमाशंकर, रोहिणी चौधरी, सजन लाल, सरोज रानी शुक्ला, शशि किरण सिंह, सुनीता पटेल ,विजय बहादुर व ब्लॉक क्वॉलिटी कोआर्डिनेटर आशिक़ रजा खां, ब्लॉक एमआईएम अम्ब्रेश कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!