अधिकारियों ने पुलिस एवं एसएसबी जवानों के साथ खुनुवां बार्डर का किया निरीक्षण

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गुरुवार को खुनुवां बार्डर पर एसएसबी के जवानों व शोहरतगढ थाना के पुलिस के साथ भारत नेपाल बॉर्डर खुनुवां का निरीक्षण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में गुरूवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत खुनुवां बार्डर पर एसएसबी व थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ चेकिंग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत आपसी सहयोग व समन्वय हेतु एसएसबी के साथ वार्ता की गयी। इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ विवेकानन्द मिश्र, क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश, थानाध्यक्ष शोहरतगढ सन्तोष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी खुनुवां विरेन्द्र पासवान व एसएसबी निरीक्षक निलाक्ष भुइया पुलिस व कर्मचारीगण मौजूद रहें।




