बनारस और चंदौली में अपने चाहने वालों के बीच पहुंचे हसीब खान

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने बनारस और चंदौली जिला का दौरा किया। पूर्व प्रत्याशी हसीब खान भिसौडी थाना मुगलसराय जनपद चंदौली में महेंद्र यादव के घर पहुंचे।जहां पर सैकड़ो की तादाद में लोगों ने बड़े ही जोश के साथ हसीब खान का जोरदार स्वागत स्वागत किया। जहां से हसीब खान का काफिला चंदोली जिले के ग्राम सतपोखरी मुगलसराय में हमीदुल्लाह अंसारी प्रधान ये कार्यालय पहुंचा जहां पर उनके तमाम साथियों से हसी खाने मुलाकात की और हाल चाल लिया। वहां से हसीब खान जिला पंचायत सदस्य पड़ाव मुगलसराय समीम सिद्दीकी की बहन की शादी में शामिल हुए। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान फाउंडेशन अखिलेश सिंह, इमरान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा गाजीपुर तौकीर से मुलाकात हुई। जहां पर हसीब खान का सैकड़ों लोगों ने फूल और मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हसीब खान ने दरगाह हजरत लतीफ शाह के आस्ताने पर हाजिरी लगाकर मुल्क में अमन और चौन की दुआएं मांगी। दो जिलों के दौरे पर हसीब खान के पहुंचने से उनके चाहने वालों में बड़ा ही जोश का माहौल देखने को मिला। अपने बीच हसीब खान को पाकर उनके चाहने वाले काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर साजिद, जमाल, अंसार अहमद, विनोद यादव, बब्लू ,मेहताब ,नसीम, हुसैन, इरफान, साजिद, सकलेन , शमीम सिद्दीकी ,इमरान ,तौकीर, अनवर खान, फिरोज खान, रहमान सिद्दीकी, इंद्रजीत, अरशद, आशु खान, मुस्ताक खान ,जमील खान, मोईन खान, मिर्जा साद, वसीम खान, नाजिम खान ,तनवीर खान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




