यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने 30 को अवकाश की मांग किया

सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने 30 को अवकाश की मांग किया है अध्यक्ष अभय पाण्डेय ने कहा की हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व बहुत धूमधाम एवं हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाता है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत अवकाश तालिका में स्कूल खुला हुआ है, जबकि आप के कार्यालय, द्वारा का निर्गत अवकाश तालिका में स्थानीय अवकाश घोषित है। दिनांक 30 सितम्बर, 2025 दुर्गा महाअष्टमी के दिन अधिकांश शिक्षक/शिक्षिका (शिक्षिकाओं द्वारा विशेष रूप से निर्जला जिवतिया व्रत) व बच्चों द्वारा व्रत रखा जाता है, तथा इस दिन परिवार के लोग प्रातःकाल घर पर पूजा-पाठ, हवन, कन्या पूजन व कन्या भोज भी करवाते हैं। जिससे विद्यालयों में छात्र संख्या भी काफी प्रभावित रहती है और शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहता है। अतः आप से विनम्र अनुरोध है कि दिनांक 30 सितम्बर, 2025 दुर्गा महाअष्टमी के पावन अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की कृपा करें।




