अब मौसम की बाधा नहीं, दिन-रात प्रैक्टिस करेंगे बैडमिंटन खिलाड़ी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बैडमिंटन खेलने की चाहत रखने वाले खिलाड़ियों को अब खराब मौसम में भी अपनी प्रैक्टिस नहीं रोकनी पड़ेगी। नगर पंचायत के नीबी दोहनी के वार्ड नम्बर-13 में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के जरिये उन्हें साल भर प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। इसका निर्माण प्रगति पर हैं। इसके निर्माण पर 70 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। नगर पंचायत में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को क्षेत्र में ही प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। उन्हें बारिश हो या फिर कड़ाके की ठण्ड, मौसम उनके अभ्यास में विलन नहीं बनेगा। बेहतर और सुरक्षित खेल सतह होने के साथ ही उन्हें दिन ही नहीं रात में भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इसके लिए फाउण्डेशन तैयार किया जा रहा है। कार्य प्रगति पर है। काम पूरा होने के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी यहां खेल कर अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं। अब उनको जिला मुख्यालय 40 किलोमीटर दूर प्रैक्टिस करने नहीं जाना पड़ेगा। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि इंडोर बैडमिंटन कोर्ट जिला मुख्यालय बना है। शोहरतगढ़ कस्बा सहित क्षेत्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। कुछ खिलाड़ी दूर की वजह जा नहीं पाते है, जिससे उनकी प्रतिभा दब जाती थी। इसको ध्यान में रखने लिए 15वें वित्त से लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत के नीबी दोहनी के वार्ड नम्बर-13 में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण चल रहा है। यह लगभग ढाई महीने में बनकर तैयार हो जायेगा। उसके बाद खिलाड़ियों को सुविधा मिलने लगेगी। उनको जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वहीं सोनू महतो ने कहा कि बैडमिंटन प्रैक्टिस करने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। नगर पंचायत में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बन जाने से सुविधा मिलेगी। जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। बैडमिंटन खिलाड़ी संजय कौशल ने बताया कि नगर पंचायत में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण चल रहा है। इसकी सुविधा नगर मैं मिलने से बैडमिंटन प्रैक्टिस में आसानी होगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी।




