गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नाम के नहीं काम के भी पहलवान है सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय- बाबा बलरामदास

दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कई दर्जन पहलवानों ने की जोर-आजमाइश

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के बीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम (छतहरी) में चल रहे दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अयोध्या हनुमानगढ़ी महंथ बाबा बलरामदास जी महराज ने प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, भाजपा नेता सुधांसु बोरा, भाजपा नेता पिंटू मौर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम, प्रधान सुनील सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर चौधरी, सौरभ गुप्ता सहित दर्जनों जनप्रतिनियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अयोध्या हनुमानगढ़ी महंथ बाबा बलरामदास जी महराज ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न अंग है और यह युवा पीढ़ी में अनुशासन, शारीरिक मजबूती और मानसिक दृढ़ता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक होते हैं।रविवार को हुई कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जनपद समेत, गोरखपुर, राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, हरियाणा सहित कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया, तो वही नेपाल के लक्की थापा पहलवान, अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा राजनदास पहलवान और सोनीपत के अंकित पहलवान सहित पंजाब के जग्गा और जम्मू के रिजवान गनी सहित सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय की दाँव पेंच ने लोगों की खूब वाह वाही लूटी। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के व्यवस्थापक रहे सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने भी इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश की। दाँव पेंच के बीच सोनीपत के अंकित पहलवान को करारी शिकस्त दी। जीत की जश्न के बाद लोग यह कहते नजर आए कि सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय नाम के ही नहीं बल्कि काम के भी पहलवान है।अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भाजपा नेता पिंटू मौर्या ने देवरिया के शालू पहलवान और कुशीनगर के सहाबुद्दीन पहलवान का हाथ मिलवाया, जिसमें देवरिया के शालू पहलवान ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी ने नेपाल के लक्की थापा पहलवान और राजस्थान के लाला पहलवान का हाथ मिलवाया जिसमें नेपाल के लक्की थापा ने बाजी मार दी। इसके साथ ही भाजपा नेता सुधांशु बोरा ने अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत पहलवान राजन दास और गंगानगर के मोंटी पहलवान का हाथ मिलवाया, जिसमें अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत पहलवान राजन दास के जीतते ही जय श्रीराम और जय हनुमान जी महराज के नाम का जायघोष होने लगा। इसी प्रकार प्रधान संगठन के शोहरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने पंजाब के विक्की पहलवान और उत्तराखंड (हरिद्वार) के परवेज पहलवान का हाथ मिलवाया। 10 मिनट की जोर आजमाइश में बराबरी का मुकाबला रहा। इसी प्रकार प्रधान संगठन के सुनील सिंह ने पंजाब के जग्गा पहलवान और हरिद्वार के परवेज पहलवान का हाथ मिलवाया, जिसमें पंजाब के जग्गा पहलवान ने हरिद्वार के परवेज पहलवान को आसमान दिखा दिया। इसी प्रकार शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी० अमित यादव ने सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय और सोनीपत के अंकित पहलवान का हाथ मिलवाया काफी दाँव पेज के बाद पहलवान सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने अंकित पहलवान को आसमान दिखा दिया। इसी कड़ी में प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर और जम्मू के रिजवान गनी पहलवान का हाथ मिलवाया जिसमें रिजवान गनी ने शानदार बाजी मारी तो वही सौरभ गुप्ता ने कुशीनगर के शहाबुद्दीन पहलवान और हनुमानगढ़ी के अमर दास पहलवान का हाथ मिलवाया जिसमें हनुमानगढ़ के अमरदास पहलवान की जीत हुई तो वही पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी ने सिद्धार्थनगर के रूपेश पांडे पहलवान और पंजाब के जग्गा पहलवान का हाथ मिलवाया जिसमें रूपेश पांडे ने सिद्धार्थनगर का नाम का रोशन करते हुए पंजाब के जग्गा पहलवान को आसमान दिखा दिखा दिया।इस दौरान कार्यक्रम व्यवस्थापक सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, श्रवण दास जी, राजनदास जी, संतोष पासवान, घनश्याम गुप्ता, संजय दूबे, संजय पांडे, सतीश मिश्रा, पदमाकार शुक्ला, प्राचार्य डॉ संदीप मिश्रा, प्राचार्य उदय प्रताप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, प्रदीप चौहान उर्फ गुड्डू, बाबू रंजीत चौहान, सत्यम मौर्या, रामसहाय मौर्या उर्फ पिन्टू, शुभम गौड़, सुभाष अग्रहरि, अजय कसौधन, महेश कसौधन के साथ बाबा सौरभ दास, एस आई सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय फ़ोर्स संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!