उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
20 अगस्त को सपा का बड़ा आन्दोलन, कलक्ट्रेट घेराव की बनी रणनीति

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिद्धार्थनगर पर 20 अगस्त को कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों और कमजोर वर्गों के उत्पीड़न के मुद्दे पर सपाइयों द्वारा बड़ा आन्दोलन करने जा रही है। उक्त बातें जिलाध्यक्ष सपा लालजी यादव ने बताया। उक्त बैठक में रणनीति तय करते हुए प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट घेराव का निर्णय भी लिया गया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव व प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न चरम पर है, जबकि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उन्माद फैला रही है। उन्होंने सपाइयों से बड़ी संख्या में आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में कमरुज्जमा खान, मोहम्मद हारून, जेपी यादव, चन्द्रभान पहलवान, जमील सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहें।




