गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

नेता सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग

बस्ती। नेता सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग की कायस्थ पार्टी ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर कायस्थ पार्टी के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग की । इस मौके पर कायस्थ पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी को बहुत पहले ही भारत रत्न का सम्मान मिल जाना चाहिए था । नेता जी के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को कौन नहीं जानता किन्तु अभी तक उन्हें सम्मान नहीं मिला ये हम सब के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। हमारी पार्टी ये मांग करती है कि नेता जी को ये सम्मान देने में सरकार को अब देर नहीं करनी चाहिए।जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए कायस्थ पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, संजय श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, अभिषेक जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, प्रमोद श्रीवास्तव जिला महामंत्री, रत्नेश श्रीवास्तव सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!