33 वीं जनपदीय बेसिक शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डुमरियागंज। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज के हाल में 33 वीं जनपदीय बेसिक शतरंज प्रतियोगिता सिद्धार्थनगर का आयोजन डुमरियागंज के ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के देख रेख में किया गया। प्रथम बार बेसिक के शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील में द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित पुष्पार्चन कर किया गया। 04 टेबलों पर बालक – बालिका प्रतिभागियों का आयोजन किया जिसमें खुनियांव, इटवा, लोटन, शोहरतगढ़, डुमरियागंज विकास खण्डों ने प्रतिभाग किया। बालिका के फाइनल राउन्ड में शाहीन बानो पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर लोटन ने चांदनी को 39 -09 से पराजित कर विजय हासिल किया, बालक वर्ग के फाइनल में विवेक गौतम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर लोटन ने सागरदीप कुमार को करीबी मुकाबले में पराजित कर विजय प्राप्त किया द्य शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में अशोक कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज, नसीम अहमद राष्ट्रपति पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत, धर्मराज दूबे, मुस्तन शेरूल्लाह राज्य पुरस्कार शिक्षक ने मेडल से पुरस्कृत कर बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दिया गया द्य समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय ने लोगों को अवगत कराया कि यहाँ से 04 बालक और 04 बालिकाओं का चयन किया गया है अब ये बच्चे 24 सितम्बर 2025 को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता तिलक इंटर कालेज बांसी में जनपद एवं मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे द्य इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम विलास सिंह यादव, अकमल फारुकी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह मुस्ताक अहमद, आरिफ उस्मानी, अमृतलाल, सुनील कुमार, संघ शील बौद्ध, जितेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर, राजेश चौधरी, गुलाम हुसैन रिजवी आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्रनाथ उपाध्याय जिला व्यायाम शिक्षक ने किया ।




