अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का चाबुक, फर्जी डॉक्टर के मंसूबों पर फिरा पानी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और मेडिकल स्टोर के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और डिप्टी सीएमओ की संयुक्त टीम ने रायपुर राजा क्षेत्र में छापेमारी कर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लीनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से शिकायत की थी कि रायपुर राजा में एक फर्जी डॉक्टर बिना किसी वैध पंजीकरण के क्लीनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए औचक छापेमारी की।जांच के दौरान संबंधित क्लीनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के पास आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अवैध संस्थानों को सील कर दिया।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



