स्वदेशी अपनाने से देश होगा आत्मनिर्भररू कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य शुरू हुआ है जिसको पूरा करने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं। भारत अब श्मेक इन इंडियाश् और श्मेड इन इंडियाश् से बढ़कर श्वेड इन इंडियाश् के मंत्र को अपना रहा है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक स्वतंत्रता ही नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आत्मा का भी प्रतिनिधित्व करता है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान लोगों से विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील की उन्होंने जोड़ दिया कि स्वदेशी को अपना कर ही हम सच्चे अर्थाे में आत्मनिर्भर बन सकते हैं उन्होंने जनपद नागरिकों से अपनी जड़ों को पहचान और गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा योग,आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों ने वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान दिलाई है उन्होंने ष्मेक इन इंडियाष्,ष्स्टार्टअप इंडियाष्, ष्डिजिटल इंडियाष् और ष्लोकल फॉर लोकलष् जैसे अभियानों को भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक घनश्याम मिश्र,लखनऊ आजमगढ़ मंडल से सहकारिता के निदेशक दिलीप चतुर्वेदी,जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरी,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय उपस्थित रहें।




