गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : बारा नगर सरयू नहर की मुख्य शाखा हुई जल बिहीन

कर्सर..............दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह मे भी नहर का पानी किसानों को नही हो रहा मयस्सर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला बाजार/गोरखपुर। गोला तहसील में स्थित किसानों के चेहरे पर हरियाली देने वाली बारा नगर सरयू नहर की मुख्य शाखा दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह में भी जल बिहीन बनी हुई है। इस नहर से लाभान्वित होने वाले किसान अपने खेत मे गेंहू का बीज तो डाल दिये। बीज भी जमकर तैयार है। पहली सिचाई करनी है लेकिन नहर बिभाग द्वारा पानी न चालू करने के कारण नहर सुखी पड़ी है। किसानों के समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी है। अब अपने खेत की सिचाई कैसे समय से करें। यह प्रश्न खड़ा पड़ा है। बताते चले कि गोला तहसील क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर हरियाली लाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने चकबंदी के बाद बारा नगर गांव के पास सरयू नदी के तट पर सरयू नहर की स्थापना किया जो आज बारा नगर सरयू नहर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मुख्य नहर शाखा बारा नगर से निकलकर बड़हलगंज के पास भेड़ी ताल तक पहुँचती है।

इस मुख्यशाखा से जगह जगह माइनर शाखाएं भी निकली हुई है और अधिकांश किसानों को अपने जल से लाभान्वित करने का कार्य करती है। गेंहूका बीज किसान अपने खेत में डाल दिये। खेत में बीज जाम कर तैयार हो गए है सिचाई का समय आ गया है। नहर से लाभान्वित होने वाले किसान नहर में पानी की तलाश कर रहे है। लेकिन नहर बिभाग दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में भी नहर में पानी नही उपलब्ध करा पाया है। अब किसानों के समक्ष समस्या खड़ा हो पड़ा है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि नवंबर माह तक नहर के सफाई का कार्य चला है। नहर साफ होने के बाद भी नहर में पानी नही आ पाया है। इस प्रकरण पर एस डी ओ नहर से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नहर के सफाई का कार्य नब्बे प्रतिशत हो चुका है। पन्द्रह दिसम्बर से नहर में पानी छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button