ग्राम भावपुर मीरा में आज्ञात चोर चुरा ले गये नकदी व जेवर

इटवा/सिद्धार्थनगर। चोर के शोर के बीच चोरी की छिटपुट घटना से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। थाना क्षेत्र इटवा के ग्राम भावपुर मीरा में गत गुरूवार की रात अज्ञात चोर ने घर का ताला तोडकर नकदी व जेवर चुरा ले गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम भावपुर मीरा निवासी नसीब अली घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। दरवाजे में ताला लगा था। उनके मुताबिक 11 सितम्बर 2025 की रात डेढ़ बजे के लगभग अज्ञात चोर ताला खोलकर घर में रखा नकदी व जेवर उठा ले गये हैं। सुबह आंख खुली तो देखा दरवाजा खुला था। अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा पडा है। और नकदी व जेवर गायब है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं पडी थी। समाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी साहिल रजा राईनी ने बताया कि ताला टूटा नहीं था। ताले से गंध आ रही थी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं पडा है। जांच कर कार्यवाही किया जायेनगा।



