पुलिसनें वन विभाग के कीमती खैर के वृक्षो की अवैध कटान करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस नें वन विभाग के कीमती खैर के वृक्षो की अवैध कटान करने वाले गिरोह के 01 रेन्जर व 02 अन्य सहित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन बरामद। पुलिस के मुताबीक वनरक्षक यूनिट तुलसीपुर विद्यासागर पुत्र स्व इन्दल प्रसाद ग्राम हरदी निचलौल जनपद महाराजगंज द्वारा थाना तुलसीपुर पर इस आशय की तहरीर दी गयी कि दिनांक 28.01.2025 समय 4.00 ।ड एसएसबी टीम द्वारा सूचना दी गयी कि सिरिया नाले के पास एक अदद पिकप व एक अदद स्कार्पियो पकड़ी गयी है और स्कार्पियो का चालक मौके से भाग गया है स्कार्पियो पर लदे सात अदद खैर बोटा व पिकप पर लदे चार अदद खैर बोटा लदा मिला और घटना में सलिप्त अभियुक्त शंकरलाल पुत्र प्यारेलाल आदि 04 नफर को पकड़ गया है इस सूचना के आधार पर थाना तुलसीपुर पर दिनांक 29.01.2025 को मु0अ0सं0 25/2025 धारा 303(2)/317(2)/316(5)/61(2) ठछै व भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 41, 42 व 52, एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31 व 51 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।




