डीएम को भाकियू ने समस्याओं को लेकर सौंपा पत्र

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के भाकियू के पदाधिकारियों सहित किसानों के शिकायतों को समयावधि कर निस्तारित करने को लेकर भाकियू (लोकशक्ति) के जिला अध्यक्ष शिवलाल यादव ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को पत्र दिया। पत्र के माध्यम से बताया गया जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन सभागार में महीने के हर तीसरे बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर तहसीलों से भी किसान शिकायत लेकर आते हैं। आपको बता दें कि किसान दिवस प्रभारी/जिलाधिकारी को अपनी शिकायत प्रस्तुत करते हैं, किन्तु शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं कराया जाता है और तमाम शिकायतों का पता भी नहीं लगता। ऐसी दशा किसान दिवस के जिम्मेदारों के लापरवाही से किसान परेशान हो रहे हैं और शासन प्रशासन के लापरवाही से नाराज हो रहे हैं। यदि किसानों के साथ ऐसा होता रहा तो किसान दिवस का बहिष्कार करने पर किसान बाध्य होंगे।



