गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

करन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का था एकमात्र सहारा

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र गोल्हौरा अन्तर्गत सोनफेरवा बुजुर्ग निवासी 21 वर्षीय मनोज की शनिवार सुबह मोटर पम्प में करन्ट लगने से मौत हो गई। मनोज अपने घर के नल पर लगे मोटर पम्प में खराबी आने पर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसने मोटर को पकड़ा, वह करन्ट की चपेट में आ गया। घटना के समय घर पर केवल उसकी अन्धी मां थी, जिन्हें इस दुर्घटना का पता ही नहीं चला। बिजली जाने के बाद जब मनोज का 15 वर्षीय छोटा भाई घर के अन्दर आया, तो उसने मनोज को मरणासन्न अवस्था में पाया। आसपास के लोगों की मदद से मनोज को 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि परिवार के अनुसार मनोज दो भाई और एक बहन में से एक था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है और मनोज की भी शादी तय हो गई थी। चार साल पहले पिता की मृत्यु के बाद से परिवार की सारी जिम्मेदारी मनोज पर थी। वह घर के बाहर पान-गुटखा की दुकान चलाता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज किया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!