स्कूली बच्चों ने की गोरखपुर की सैर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विगत दिनों राष्ट्रीय अविष्कार अभियान एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफल परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रविवार को गोरखपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। सदर ब्लॉक नौगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह के नेतृत्व में लगभग चार दर्जन बच्चों और शिक्षकों के दल ने नौगढ़ से गोरखपुर की रोचक यात्रा करते हुए रेल म्यूजियम, गोरखनाथ मंदिर, शहीद अशफाकउल्लाह मेमोरियल चिड़िया घर एवं नौका विहार आदि की सैर करने के साथ ही अपने मार्गदर्शक शिक्षकों से पर्यावरणीय एवं ऐतिहासिक ज्ञान भी प्राप्त किया। बीईओ रामकुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में शैक्षिक अधिगम क्षमता की वृद्धि के साथ ही एक नये उत्साह का संचार भी होता है। शैक्षिक भ्रमण दल में कंपोजिट स्कूल लमतिहवा, गनेरा, भीमापार, रेहरा एवं सनी लंगड़ी आदि के बच्चों सहित सत्येन्द्र गुप्ता, आलोक श्रीनेत, धर्मेन्द्र चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, संजय कुमार, सूरज, सुनील, दीपशिखा एवं आरती चौधरी आदि शिक्षकों, कर्मचारियों ने शैक्षिक भ्रमण में अपना उल्लेखनीय सहयोग दिया।




