गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अहिल्याबाई एक कुशल शासक-रवि वर्मा

बलरामपुर। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत पचपेड़वा के सभागार में किया गया। महिला सफाई कर्मी को नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा द्वारा फूल माला से सम्मानित कर बरसात से बचने के लिए रैन कोट दिया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,मुख्य वक्ता आधा सिंह जिला उपाध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा,विधानसभा संयोजक मयूर सिंह सूर्यवंशी को चेयरमैन रवि वर्मा ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह,सभासद, शशि कांत,उमेश मोदनवाल,विक्की गुप्ता सहित कई सभासद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!