गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

किसान दिवस का हुआ आयोजन

बलरामपुर। शासन के दिशानिर्देश एवं डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह-फरवरी 2025 के ष्किसान दिवसष् का आयोजन बुधवार को अपरान्ह 12रू00 बजे विकास भवन, सभागार बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया एवं विगत किसान दिवस में किसानों की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में माह फरवरी 2025 के किसान दिवस के पूर्व प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक प्राकृतिक खेती पर गोष्ठी / कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक ने किसान भाईयों को अवगत कराया कि जनपद में दो विकास खण्ड उतरौला एवं रेहराबाजार में प्राकृतिक खेती कृषि सखियों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। जिसमें कृषि विभाग द्वारा कृषि तकनीकी की जानकारी दी जायेगी। प्राकृतिक खेती के कार्यों का संचालन कृषि सखियों द्वारा किया जायेगा एवं प्राकृतिक खेती के अन्य कियाकलापों के बारे में विस्तृत रूप से किसानों को अवगत कराया। प्रशिक्षण में उपस्थित के०वी०के० प्रभारी डा० सी०पी०एन० गौत्तम द्वारा विस्तृत रूप से प्राकृतिक खेती करने की विधि के बारे में किसान भाईयों को अवगत कराया गया। किसान भाईयों को खेती में देशी गाय के गोबर की खाद का प्रयोग करने, जीवामृत, वीजामृत एवं घनजीवामृत के प्रयोग करने की अपील की गयी एवं कम से कम अपने स्वयं के उपयोग के लिए प्राकृतिक विधि से खेतों में अन्न उगाने व उपलब्धतानुसार किचन गार्डेन के रूप में सब्जी उत्पादन प्राकृतिक पद्धति से करने को जागरूक किया गया। किसानो की मांग पर अगले माह के किसान दिवस दिनांक-19.03.2024 को प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक मशरूम की खेती के बारे में उद्यान विभाग बलरामपुर द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इसके उपरान्त विगत माह के किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बधित विभागों द्वारा किये गये कृत कार्यवाही से किसानों को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों को किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं का समुचित निराकर कराते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!