छावनी जूनियर विघालय वार्षिकोत्सव का आयोजन

छावनी। विक्रमजोत शिक्षा क्षेत्र के जूनियर विद्यालय छावनी में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में रंगबिरंगे परिधानो में बच्चों ने शिक्षा व सामाजिक सरोकारों पर आधारित एकांकी तथाअनेक कार्यकम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया विक्रमजोत खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ,प्रथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया आये हुये सभी अतिथियो का राम गोपाल मिश्र ने माला पहनाकर स्वागत किया गया वार्षिकोत्सव में विद्यालय की छात्रायेंआरती,नन्दनी व अंशिका शुक्ला तथा अन्य ने सरस्वती बन्दना की प्रस्तुति किया इसके बाद छात्राओ ने गणेश बन्दना,स्वागत गीत से अतिथियो के समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया कार्यक्रम में चन्द्रिका सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी अभिभावको को दीक्षा एप्प के बारे में बताया कि अपने बच्चो को दीक्षा एप्प के माध्यम से आप घर पर भी पढ़ाये इसी कार्यक्रम के क्रम में बाल विवाह तथा अशिक्षा पर आधारित नाटक का मंचन,हास्य कौंवाली ,पार्यावरण तथा वृक्षारोपण पर नाटक ,स्कूल चलो अभियान, निपुण भारत मिशन, देशभक्ति गीत सहित योगा करे रहे निरोग का मंचन आदि के माध्यम से रंग बिरंगे परिधानों में मंच पर स्कूली बच्चो ने जलवा बिखेरा जिससे आगंतुको ने भाव विभोर होकर ताली से सराहना किया खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा आज के ये बालक कल के भविष्य है सभी शिक्षको को बच्चों को संस्कारवान शिक्षा के लिए शिक्षकों की सराहना किया प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह के इस अच्छे आयोजन की सभी ने सराहना किया कार्यक्रम का संचालन सिराज अहमद ने किया। कार्यक्रम के बाद सेवानिवृत्ति हुये शिक्षक सियाराम पांडेय , शिक्षिका सुभावती त्रिपाठी ,शीला सिंह का जूनियर विद्यालय छावनी के प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह ,रामगोपाल मिश्र आदि ने अंगबस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया इस मौके पर प्रथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,एआरपी अजीत प्रताप सिंह,राम शंकर ओझा,शिक्षक नरेन्द्र पाण्डेय,खुशबू वर्मा,राजेश गौतम,सीमा सिंह,नन्दलाल , आदि मौजूद रहे।




