गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महाशिवरात्रि पर शोहरतगढ़ के शिव मन्दिरों में उमड़ी भीड़

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पर्व की धूम रहा। श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक कर रहे थे। शोहरतनाथ शिवमन्दिर, श्रीराम जानकी, गंगेश्वर महादेव, डोई शिवमन्दिर और शिव बाबा मन्दिर पर सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतारें लगी थी। भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए बेताब हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को टोली में जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गई है। मन्दिरों के आस-पास मेले जैसा माहौल था। भक्त पूजा-अर्चना के बाद मेले का आनन्द भी ले रहे थे। एसडीएम राहुल सिंह और थानाध्यक्ष बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ शिव मन्दिरों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल अपने साथ नगर पंचायत कर्मियों के साथ भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को टोली में जलाभिषेक करने की व्यवस्था में लगे थे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं कस्बे के श्रीराम जानकी मन्दिर में मंगलवार से ही भगवान शिव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। श्रद्धालु यहां चुलमाटी की रस्म, हल्दी और मेहन्दी जैसे पारम्परिक रिवाजों में भाग ले रहे हैं। शाम को भगवान शिव की बारात निकाली जायेगी। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना की जा रही है। उदाहरण के तौर पर, श्रीराम जानकी मन्दिर में शिव-पार्वती विवाह की रस्में हो रही हैं। वहीं अन्य मन्दिरों में भी भक्तों के लिए विशेष कार्यक्रम और भजन-कीर्तन आयोजित किये जा रहे हैं। इस महाशिवरात्रि पर हर मन्दिर में विशेष जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और हवन पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन हो रहा है। शोहरतगढ़़ कस्बे की इस विशेष परम्परा को देखने के लिए गांवों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!