गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

विकास को नई दिशा:¬ सिसवा नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 1900 लाख की योजनाएं पारित

विवाह भवन, मुक्तिधाम, सीसी सड़क व विद्युत व्यवस्था सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के सभागार कक्ष में बुधवार को अपराह्न 12 बजे निकाय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा शकुन्तला जायसवाल ने की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सहित सभी नामित एवं निर्वाचित सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वार्ड संख्या 21, विवेकानंद नगर में गुड़ गोदाम-कानपुर की भूमि पर ₹ 193 लाख की लागत से विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। वहीं वार्ड संख्या 02,लोहिया नगर स्थित खेखड़ा घाट पर ₹ 191 लाख की लागत से अन्त्येष्टि स्थल (मुक्तिधाम) निर्माण की भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत विस्तारित क्षेत्रों में ₹300 लाख की अनुमानित लागत से 12 निर्माण कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राज्य वित्त आयोग, दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त धनराशि से लगभग ₹ 1200 लाख की लागत से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था, विवाह भवन, दुकान एवं पिंक शौचालय आदि निर्माण कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। बैठक में वार्ड संख्या 06, आजाद नगर के हजमीनिया घाट पर ₹ 43 लाख की लागत से मुक्तिधाम निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा नगर सीमा क्षेत्र में स्थित बेनामी, सरकारी तथा सार्वजनिक संपत्तियों पर हुए अतिक्रमणों की पैमाइश एवं चिन्हांकन कराने के बाद उन्हें मुक्त कराकर नगर पालिका के नियंत्रण में लेने का निर्णय लिया गया। इन जमीनों पर नगर हित में विकास कार्य कराने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका अध्यक्ष शकुन्तला जायसवाल ने कहा कि पार्षदगणों के सहयोग से सिसवा नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए यह सभी योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि नगर की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!