उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसडीआरएफ ने नहर को खंगाला अभी तक नही मिला लड़की का शव

बढ़नीचाफा/सिद्धार्थनगर। बीते दिन सरयू नहर में डूबी हिमांशी का शव आज भी नही मिला। शव को ढूंढने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला सुबह से शाम तक मुस्तैद रहा। नायब तहसीलदार विष्णु सिंह एसडीआरएफ टीम के साथ सुबह ही घटना स्थल पर पहुंच गये थे। एसडीआरएफ की टीम ने सौरभ सिंह के नेतृत्व में पूरे दिन नहर को खंगाला लेकिन शव नहीं बरामद हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अभी तक जब भी नहर में इस प्रकार का कोई घटना हुआ है, तब शव एक या दो दिन बाद फूलने के उपरान्त बलुआ समय माता के स्थान के आगे और बनगवा के आस-पास ही उपर आने पर बरामद हुआ है। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, राजवीर यादव, हल्का लेखपाल आदि उपस्थित रहे।




