गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चोरों ने पयागपुर क्षेत्र में दिखाया दुस्साहस, बेखौफ होकर चोरों ने की लाखों की लूट

चोरों को नहीं रहा पुलिस का कोई डर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम मनकापुर कला में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए का सामान लूट कर चले गए। चोरों को नहीं रहा पुलिस का कोई डर। मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम मनकापुर कला में शीतला प्रसाद विश्वकर्मा के यहां आधी रात के समय चोर घर के पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और नकदी तथा जेवरात सहित लाखों रुपए का सामान लूट ले गए। जबकि परिवार के लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण आंगन में ही सोए थे जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है तथा अलमारी और बक्सा भी खुला हुआ था। चोरों ने बड़े चालाकी से पुलिस की व्यवस्था में सेंध लगायी और पुलिस को तनिक ही भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गश्त के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है तथा पुलिस की लापरवाही भी देखी गई और चोरों को खुली छूट मिली हुई है। थाना प्रभारी के छुट्टी पर जाते ही क्षेत्र में चोरों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू हुआ। चोरी की घटना की सूचना जब बहराइच पुलिस को मिली तो उन्होंने घटना की जांच करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। चोरों की इस दुस्साहिक वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में भी असंतोष और आक्रोश फैला हुआ है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!