मुख्यमंत्री अरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। तहसील/ब्लाक बांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसन्तपुर अन्तर्गत स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में डा0 आबिदा खातून के देख-रेख में मुख्यमंत्री अरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं0-27 अतुल उपाध्याय ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पहुंचकर वहां उपस्थित क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य के सम्बन्ध में हालचाल जाना। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में फार्मासिस्ट पंकज शुक्ला के नेतृत्व में आबिदा खातून द्वारा ओपीडी में 25 मरीजों की देख-रेख किया गया। उक्त केन्द्र पर काफी समय से प्रसव केन्द्र का भी संचालन हो रहा है, जिसमें 24 घंटा सेवा मिलता है। वहीं प्रसव केन्द्र कश्मीरा रावत एवं स्टाप नर्स अन्जना के देख-रेख संचालित हो रहा हैं। ओपीडी में मरीजों की स्वास्थ्य का जांच किया गया। जिसमें लैब टेक्नीशियन प्रशान्त कुमार एवं कृष्ण मुरारी द्वारा 05 मरीजों का मलेरिया, शुगर सहित टाईफाइड (मियादी बुखार) की जांच किया। इस दौरान अजय शर्मा, जितेन्द्र तिवारी, पायलट निजाम, पुन्नवासी सहानी, अदालत, प्रदीप कुमार, ज्ञानदास सहानी, राधेश्याम चौरसिया, कुलदीप आदि लोगों ने अपने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।इस दौरान आयुष, तारा देवी, चांदनी, पूजा, रिंका, लक्ष्मी, मंगरु, सकुरुननिशा, विनय सहित वार्ड ब्वाय प्रदीप श्रीवास्तव, स्वीपर/चौकीदार विनोद आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।




