गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनसुनवाई पोर्टल में मनमर्जी रिपोर्ट लगा रहे बांसी ब्लाक के एडीओ पंचायत और सचिव

शिकायतकर्ता द्वारा उक्त रिपोर्ट को लेकर डीएम से करेंगे शिकायत।

बांसी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी ब्लॉक अन्तर्गत जनसुनवाई पोर्टल में एडीओ पंचायत और सचिव द्वारा मनमर्जी रिपोर्ट लगाकर आख्या प्रस्तुत करने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि बांसी ब्लॉक के जिम्मेदार (एडीओ पंचायत और सचिव) द्वारा गलत आख्या लगाकर शिकायतकर्ता को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना ही जांच अधिकारी (एडीओ पंचायत और सचिव) ने सेटलमेंट कर दिया। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर लोगों की शिकायतों का निपटारा कराने को लेकर जोर दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जांच अधिकारियों द्वारा मनमर्जी रिपोर्ट लगाकर आख्या प्रस्तुत कर दिया जा रहा है। मामला बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनफेरवा खुर्द का है, जहां पर सचिव व ग्राम प्रधान मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके जानकारी के बिना ग्राम पंचायत सचिव सोनफेरवा खुर्द रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिये है, जिसको लेकर शिकायतकर्ता को ग्राम पंचायत सचिव ने बिना जानकारी के रिपोर्ट लगाने की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो सहायक विकास अधिकारी द्वारा कुछ लेन-देन कर मामलों में गलत रिपोर्ट तैयार हो जाता है। प्राप्त जानकारी मुताबिक सहायक विकास अधिकारी के कई बार स्थानान्तरण के बावजूद सत्ता पक्ष के हनक से विकास खण्ड बांसी में पांव जमायें बैठे हैं। जनचर्चा द्वारा सहायक विकास अधिकारी ब्लाक आफिस में कम होटलों पर अधिक दिखते हैं, जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को अपने कार्य कराने में काफी दिक्कत होती है। विकास कार्यों के नाम पर हुए सरकारी धन लूटने के आरोप में प्रशासनिक व वित्तीय खाता को लेकर भ्रष्टाचार की जांच के लिए शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। वहीं ग्राम पंचायत सोनफेरवा खुर्द में मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी बनाकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन के लूट खसोट से जुड़ा मामला था। अब देखना है कि उक्त मामले को लेकर जिले के तेज तर्रार व लोकप्रिय जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा शिकायतकर्ता के उक्त मामलों पर क्या कार्रवाई करते हैं?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!