गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : जिला उद्योग बन्धु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई आयोजित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री डैैशबोर्ड कि प्रगति सी0 श्रेणी में है। विगत बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपायुक्त उद्योग एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, खलीलाबाद से औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद, संत कबीर नगर, के अनुरक्षण शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में प्रगति की जानकारी प्राप्त की गयी। जिसके सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी, खलीलाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्ताव तैयार करा कर बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है, जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रकरण का निस्तारण यथाशीघ्र करायें। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि समिति का गठन हो चुका है। जॉच की कार्यवाही की जा रही है। अब तक कुल 180 इकाईयों की जॉच की जा चुकि है, शेष इकाईयों की जॉच जारी किया गया है। अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद, संत कबीर नगर ने अपने पत्र सं0 यूपीआईए 00432 दिनांक 21.08.2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में हाइवे से सटे सर्विस लेन के करीब स्थित है उनकी शिकायत है कि सर्विस लेन के सटे एन0एच0ए0आई0 के द्वारा जो नाला बनाया गया है उसे आज तक साफ नहीं किया गया, बारिस होने पर ओवर फ्लो के कारण सारा पानी फैक्ट्री में घुस जाता है।

जिससे काफी परेशानी होती है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि एन0एच0ए0आई0 से प्रकरण में निस्तारण हेतु अनुरोध किया गया है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि कड़ा डम्पिंग के स्थान पर निरन्तर साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग के छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त उद्योग द्वारा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना हेतु गठित समिति के आहूत बैठक में योजना के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा पोर्टल पर प्राप्त आवदेन पत्रों के बारे में अवगत कराया गया, समीक्षा में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का प्रथम स्टेज, एवं द्वितीय स्टेज से वेरिफिकेशन कराकर समिति के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमोदनोपरान्त आवेदन पत्र अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपिस्थत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारीगण एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय करते हुए योजनान्तर्गत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र/अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराये। इस अवसर पर आबकारी विभाग, जिला कृषि विभाग, मुख्य पशुपालन अधिकारी, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाट-माप विभाग, भूगर्भ जल विभाग, खाद्य विभाग, फायर सर्विस विभाग, इंस्ट्रक्टर आई0टी0आई0 मेंहदावल, विद्युत वितरण खण्ड, खलीलाबाद, प्रदूषण बोर्ड, बस्ती, मैनेजर यूपीसीडा, गोरखपुर, सेल टैक्स ऑफिसर, राज्य कर विभाग, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, खलीलाबाद अनुराग सिंह, ई0 एण्ड वाई0, विकास खण्ड अधिकारी, खलीलाबाद, बेलहरकला, बघौली, सेमरियावा, मेंहदावल एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं पी0एम0 विश्वकर्मा योजना हेतु नामित सदस्य, शिवशंकर विश्वकर्मा तथा उद्यमी/व्यापारी संगठन के श्री विनित चढ्ढा, अमित जैन, रितेश सिंह, अध्यक्ष, संत कबीरनगर उद्यमी कल्याण समिति, संत कबीर नगर एवं अन्य उद्यमीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!