गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

चित्रांश क्लब ने जिला अध्यक्ष प्रकाश मोहन के संयोजन में निकाली तिरंगा यात्रा

बस्ती। चित्रांश क्लब ने जिला अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव के संयोजन में आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह, उमंग के बीच यात्रा पूरी की। तिरंगा यात्रा जीआईसी स्कूल से शास्त्री चौक निकाली गयी। अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल होने वाले संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महिल विंग की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अरोड़ा, प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव उमंग शुक्ला शेषनारायण गुप्ता, राजन गुप्ता, गजालुर रहमान,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रजापति, सर्वेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव संध्या दीक्षित, रानी, संज्ञा श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, हिना खातून, बीना श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!