उत्तर प्रदेशबहराइच
ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मगल पर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

बहराइच। ज्येष्ठ मास के बडे मंगल के दूसरे मंगलवार पर टिकोरा निवासी रवींद्र कुमार साहू ने अपने मेडिकल स्टोर पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया। सभी ने बजरंग बली की पूजा अर्चना की। इसके बाद छोला पूडी और मिठाई का वितरण किया जिसमें सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोरमा साहू, दिव्यांशु साहू,अनिका साहू, हर्ष वर्धन सिंह,रिषा साहू,आभा सिंह आदि मौजूद रहे।




