किसान दिवस पर किसानों की सुनी गई समस्या

सिद्धार्थनगर। बुधवार को किसान दिवस पर अंबेडकर सभागार में किसानों की समस्या सुनी गई। किसान दिवस के दौरान उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा रहे और किसानों किसानों की सभी समस्याओं से अवगत हुए साथ में कृषि से संबंधित सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक से किसानों को बताया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दूबे ने किसान को गेंहू के फसल में लगने वाले कीट को नियंत्रण करने के बारे में बताया गया और कहा गया कि गेहूं में फूल लगने पर किसी भी प्रकार की दवा का उपयोग न करे जब फसल में दाने बनने शुरू हो जाए तो मोनो पोटैसियम फास्फेट का प्रयोग करना चाहिए इससे फसल में पैदावार के साथ ही दाने चमकार भी होंगे। किसान दिवस के दौरान किसान यूनियन के लोगो ने सूर्य पंप न लगने की शियाकत किया जिसके बाद तत्काल उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा ने बात कर समस्या का समाधान किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल, सीवीओ डॉक्टर जीवन लाल एवं सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



