गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकास खण्ड बर्डपुर में टूटे ट्री गार्ड की मरम्मत, वन विभाग ने किया पौधरोपण

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर परिसर में वन विभाग ने टूटे ट्री गार्ड की मरम्मत कर दी है। मीडिया द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। वन विभाग ने न केवल ट्री गार्ड को ठीक किया, बल्कि उन्हें बेहतर तरीके से स्थापित भी किया है। विभाग का कहना है कि पेड़ों को अब सुरक्षित तरीके से लगा दिया गया है। हालांकि वन विभाग ने ब्लॉक प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई है। विभाग के मुताबिक कुछ उपद्रवी तत्व ट्री गार्ड को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनकी बार-बार मरम्मत करना चुनौतीपूर्ण है। इस कार्य के लिए ब्लॉक प्रशासन को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की है। यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!