कैसरगंज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पूर्ण रूप से सुरक्षित, पायलट की सूझबूझ काम आई
दैनिक बुद्ध का नाम
बहराइच। देवीपाटन मंडल के बहराइच जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश में अपने हनक और दबदबे के विस्तार देते हुए बिहार में चुनाव प्रचार के मद्देनजर दो विधानसभाओं को सम्बोधित करने के लिए अपने ही हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। खबर के मुताबिक विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर जैसे ही दिनार विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए उन्होंने उड़ान भरी, तभी अचानक मौसम ने मिजाज बदल और उन्हें मजबूरन बिहार के किसान के खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बिहार के किसान के खेत में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
उपरोक्त विमान दुर्घटना के सम्बन्ध में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डिजिटल तौर पर एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि विमान में सवार सभी लोग पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संदेश विधानसभा की चुनावी सभा को सम्बोधित कर वह हेलीकॉप्टर से पटना के दिनार विधानसभा की ओर जैसे ही रवाना हुए, पांच मिनट की उड़ान के उपरांत तेज हवाएंओ के साथ अंधियारे बादल छाने के कारण उन्हें इमरजेंसी में बिहार किसान के खेत में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।





