गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

किसान के खाते में अचानक आये 100 अरब रुपए, जांच की प्रतीक्षा

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के उसका बाजार नगर पंचायत के मथुरानगर तेतरी गांव निवासी विनय पाण्डेय इन दिनों चर्चा में हैं। उनके कोटक महिन्द्रा बैंक के खाते में लगभग 100 अरब रुपए की राशि अचानक ट्रान्सफर हो गई है। विनय पाण्डेय ने यह खाता हरियाणा के सोनीपत में तब खोला था, जब वे वहां काम करते थे। अब वे अपने गांव लौटकर किसानी कर रहे हैं। करीब 04 दिन पहले जब उन्होंने बैंक की पासबुक अपडेट करवाई, तो उसमें 37 अंकों की एक रहस्यमयी राशि दर्ज मिलीं। इस हैरान करने वाली घटना को विनय पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बावजूद 04 दिनों तक न तो किसी बैंक अधिकारी ने सम्पर्क किया और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि विनय पाण्डेय से मिलने पहुंचा। इस घटना के बाद बैंक ने विनय पाण्डेय का खाता फ्रीज कर दिया है। अब उस खाते से कोई लेन-देन नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पैसा कहां से आया, किसने भेजा और क्यों भेजा गया। विनय पाण्डेय ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे खाते में इतनी बड़ी रकम आ सकती है। मैंने खुद बैंक जाकर पासबुक अपडेट कराई और सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। लेकिन 04 दिन तक कोई भी पूछने तक नहीं आया। खाता फ्रीज हो गया है, पर असली सच क्या है, ये कोई नहीं बता रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!