गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों का रोली टीका लगाकर किया स्वागत

पयागपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा के आदेश पालन के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा मे बच्चों के लिए प्रथम दिवस स्कूल खुलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, सहायक शिक्षक दिनेश कुमार, महिमा दुबे, रत्ना सिंह आदि शिक्षकों द्वारा रोली, हल्दी, अच्छत,चंदन लगाकर विद्यालय में कक्षा शिक्षण हेतु स्वागत किया गया और बच्चों से कहा गया सभी बच्चों को साथ में विद्यालय लाएं तथा मन लगाकर नियमित पढ़ाई करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक स्कूल चलो रैली तथा संचारी रोग निवारण अभियान कार्यक्रम भी होना है इसके पूर्व तैयारी कर ली गई है, नामांकन प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!