गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

देश की प्रथम महिला राज्यपाल एवं भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पयागपुर/बहराइच। देश व समाज की प्रथम महिला राज्यपाल व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी भारत कोकिला सरोजनी नायडू के 76वें पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने मातृशक्ति दिवस के रूप में मना कर सेनानी स्मारक पर कांग्रेस नेताओं और महिलाओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक सलामी देकर नमन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेता संजय शुक्ल ने कहा सरोजनी नायडू भारतीय महिलाओं की प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय है द्य कार्यक्रम आयोजक तथा कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सरोजनी नायडू सन् 1925 में कानपुर में आयोजित कांग्रेस महाधिवेशन की अध्यक्षता करके देश एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी अधिकार एवं सम्मान तथा सुरक्षा जैसे मुद्दे पर पुरजोर वकालत की थी। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ महान कवित्री भी थी ; जिन्हें भारत कोकिला नाम से जाना जाता था। वे आजादी के बाद देश की पहली महिला राज्यपाल बनीं थी। 2 मार्च 1949 में उनके दुखद निधन से सम्पूर्ण राष्ट्र को गहरा आघात पहुंचा था। इस कांग्रेस नेत्री सुषमा त्रिपाठी ने वर्तमान हालत पर बोलती हुई कहा कि उठो हमारे देश की नारी दुश्मन ने ललकारा है। तीर और तलवार उठा लो भारत देश तुम्हारा है ; उन्होंने कहा कि नारीशक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। इस दौरान राजकुमारी, वनदेवी, कबूतरी देवी तबस्सुम बेगम अफसर जहाँ, कुसमा देवी शांति यादव ने भी अपने अपने वक्तव्य के तहत सरोजनी नायडू को याद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!