अब होगी पोस्टमार्टम की ऑनलाइन रिपोर्टिंग

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चिकित्सा अधिकारियों की मेडलीपर एप्लिकेशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रशिक्षक के तौर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर डॉ विकल्प मिश्रा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश ने चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑनलाइन रिपोर्टिंग मेडलीपर एप्लिकेशन के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाना है । इस संबंध में उन्होंने मेडलीपर एप्लीकेशन की बारीकियों को चिकित्सा अधिकारियों को समझाया। प्रतिभागियों में डॉ सौम्या नायक, डॉ अनुराग पांडे, डॉ निशा गुप्ता ,डॉ संगीता पांडे डॉ अनुराग यादव डॉसंजय आदि ने प्रतिभा किया।




