गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अवैध अतिक्रमण हरहाल में हटेंगे: अधिशाषी अधिकारी

पचपेड़वा। पचपेड़वा नगर पंचायत के सड़क किनारे दोनो तरफ अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। जनहित को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार से शुरू हुआ। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, आमजन की सुविधा तथा नगर के समुचित विकास के लिए अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सभी अवैध निर्माण हर हाल में हटाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने यह भी बताया कि इस अभियान में नगर पंचायत क्षेत्र को आम जनमानस का सहयोग लगातार मिल रहा है नगर पंचायत प्रशासन ने पुनः अपील की है कि जिन लोगों ने अब तक स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया है,वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं हटा लें,अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं,बल्कि नगर को स्वच्छ,सुगम और सुरक्षित बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!